रविवार, जुलाई 6, 2025
होमBiharEast Champaranजनादेश का अपमान बर्दाश्त नही: तेजस्वी

जनादेश का अपमान बर्दाश्त नही: तेजस्वी

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

बिहार। बेतिया व मोतिहारी में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि तीन माह पहले चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर गांधी जी के विचार-सिद्धांतों पर चलने का संकल्प जिस व्यक्ति के साथ लिया था, वह उन्हीं के सिद्धांतों को नेस्तानाबूत करने वालों से जा मिलेगा, इसका उन्हें उम्मीद नही था। लिहाजा, पूर्वी चंपारण में बापू से माफी मांगकर प्रायश्चित करने आये हैं। कहा कि नीतीश कुमार का बीजेपी से मिलकर सरकार बनाना जनादेश का अपमान ही नहीं, बल्कि गांधीवादी विचारधारा की अवमानना भी है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता आती है, जाती है। इसका काम ही है आना-जाना। इसका कोई गम नहीं। गम इस बात का है कि बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ जो वैचारिक लड़ाई शुरू हुई, उसके सामने नीतीश कुमार ने घुटने टेक दिये। गांधी के विचारों के प्रचार-प्रसार और आरएसएस व गोडसे के वंशजों से लड़ने को यह 28 साल का युवा तैयार है। इसी चंपारण से गांधी जी ने निलहों की समस्याओं को लेकर सत्याग्रह शुरू किया था। गैर बराबरी खत्म करने को देशव्यापी आंदोलन चलाया। वे भी आज के दिन जनादेश अपमान यात्रा शुरू कर रहे हैं। पूरे बिहार में घूम-घूमकर लोगों को बताएंगे कि जिनके खिलाफ जनादेश मिला था, उसी के साथ मिलकर नीतीश कुमार ने सरकार बनायी है। उनका असली रूप लोगों को बतायेंगे।
कहा कि नीतीश कुमार के मंत्रीमंडल में 75 प्रतिशत मंत्री दागी हैं। दोनों सभाओं में लोगों से 27 अगस्त को पटना में आयोजित रैली में भाग लेने को कहा। इसके पहले उन्होंने बापू की प्रतिमा के सामने दो मिनट का मौन रखा। उनके साथ उनके अग्रज और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, शिवानंद तिवारी, राजद प्रदेश युवा अध्यक्ष कारी सुहैब, पूर्व सहकारिता मंत्री आलोक मेहता, विधान परिषद सदस्य तनवीर हसन, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम आदि थे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

एक दरवाज़ा… क्या आप इस रहस्य को सहेज पाएंगे

अंजुमन की इस रहस्यमयी यात्रा में आपका स्वागत है। एक सुनसान महल, सौ दरवाज़े,...

15 अगस्त से पटना मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन, बदलने जा रहा है राजधानी का परिवहन

पटना, बिहार की राजधानी, अब अपने मेट्रो सिस्टम के साथ एक नया युग शुरू...

दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर प्रतिबंध: उपराज्यपाल का मुख्यमंत्री को पत्र, तैयारी पर उठाए सवाल

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पुरानी और एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) गाड़ियों...

कपिल शर्मा ने कनाडा में खोला “Kap’s Cafe”: एक नया व्यापारिक कदम

प्रसिद्ध हास्य अभिनेता कपिल शर्मा ने अपनी नई व्यावसायिक यात्रा की शुरुआत की है।...

More like this

बिहार रोल संशोधन के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, विपक्ष ने उठाए सवाल

चुनाव आयोग ने बिहार में चल रहे निर्वाचन रजिस्टर संशोधन प्रक्रिया के दौरान एक...

उद्धव और राज ठाकरे के गले मिलने का मतलब राजनीतिक गठबंधन नहीं

मुंबई के वरली स्थित नेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स डोम में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान...

बिहार चुनाव की दिशा: चिराग पासवान और प्रशांत किशोर के बीच का राजनीतिक मुकाबला

जैसे-जैसे बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राज्य का राजनीतिक माहौल...

बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन: 87% वोटर्स को मिल चुका है रिवीजन फॉर्म

बिहार में 25 जून 2025 से शुरू हुए वोटर लिस्ट रिवीजन का काम तेजी...

हिमाचल प्रदेश: भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु की प्रतिक्रिया

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने शुक्रवार को भाजपा सांसद कंगना रनौत...

भा.ज.पा. को मिल सकती है पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष: तीन प्रमुख महिला नेताओं के नाम चर्चा में

भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी...

प्रधानमंत्री मोदी का जुलाई में बिहार दौरा: मोतिहारी से महिलाओं के लिए सौगात की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा आगामी 18 जुलाई 2025 को मोतिहारी में प्रस्तावित...

चिराग पासवान ने जीतनराम मांझी से मनमुटाव खत्म करने की पहल की

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मोदी कैबिनेट में अपने सहयोगी जीतनराम मांझी से चल...

प्रशांत किशोर का बड़ा दावा: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जेडीयू का दफ्तर होगा बीजेपी का

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने हाल ही में एक बयान दिया...

बिहार चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग ने शुरू किया विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत, चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की...

तेज प्रताप यादव ने खुद को बताया दूसरा लालू यादव, तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का दिया समर्थन

बिहार की राजनीति में अपनी बेबाक बयानबाजी और अनूठे अंदाज के लिए पहचाने जाने...

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी, चुनाव चिन्हों का आवंटन: पार्टी के नए प्रतीक और चुनावी रणनीतियाँ

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ अब तेज़ हो गई हैं। चुनाव आयोग ने विभिन्न...

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी बने प्रोफेसर, अब कॉलेज में पढ़ाएंगे राजनीति शास्त्र

बिहार के वरिष्ठ नेता और राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी अब शिक्षा के क्षेत्र में...

तेजस्वी यादव का बयान: बिहार की राजनीति में लालू यादव परिवार से किसी नए सदस्य के प्रवेश पर रोक

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हाल ही में लालू यादव परिवार से...

इंदिरा गांधी आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय दौर

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक...
Install App Google News WhatsApp